पंजाब के 22 जिलों में किसानों का आज रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़, 08 जून, 2026ः ऑल इंडिया किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के राष्ट्रीय आह्वान पर देश के पांच राज्यों में सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में पंजाब में किसानों की ओर से सोमवार को सुबह करीब 11 बजे 22 जिलों में लगभग 74 स्थानों पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकारों के खिलाफ ‘अर्थी फूंक’ प्रदर्शन किए जाएंगे। इसका ऐलान किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सरवण सिंह पंधेर ने किया है।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने यूरिया की किल्लत दूर नहीं की, जबरन भूमि अधिग्रहण बंद नहीं किया और पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए, तो ऑल इंडिया किसान मजदूर मोर्चा आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और अधिक उग्र करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →