NUJI : गोपाल शर्मा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 11 जुलाई 2026 :वरिष्ठ पत्रकार एवं हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संगठन मंत्री गोपाल शर्मा को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजे-आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन पर हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यूनियन की ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया है कि गोपाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में संगठन मंत्री के रूप में अपनी कर्मठता, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को निरंतर मजबूत किया है। पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त बनाने में उनके योगदान की सराहना की गई।
संगठन ने विश्वास जताया कि गोपाल शर्मा अपनी योग्यता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। साथ ही, वे संगठन को नई दिशा देने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोपाल शर्मा के सफल, गौरवपूर्ण एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका यह नया दायित्व पत्रकारिता जगत और संगठन दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रनेश राणा, राष्ट्री कार्यकारिणी सदस्य डॉ.शशिभूषण पुरोहित, एचपीयूजे प्रदेश अध्यक्ष जोगिन्द्र देव आर्य, महासचिव डॉ. किशोर सहित कोषाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ ने कहा कि गोपाल शर्मा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा और पत्रकार हितों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →