Weather Update:पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 14 जुलाई, 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में आज (14 जुलाई) मौसम सूखा रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, पंजाब के करीब 16 जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान भी बढ़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बारिश की संभावना है।
सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य के करीब रहा। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 21-22 जुलाई के आसपास मॉनसून फिर से आ सकता है, जब ट्रफ फिर से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो जाएगा। तब तक, गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →