Weather Update: एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश की भी संभावना
चंडीगढ़, 17 जनवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) से मौसम बदलने वाला है। अब बर्फीली हवाएं रुक जाएंगी। इस वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा। मगर, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। शीतलहर और कोल्ड डे से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं धूप निकलने की संभावना है।
अभी 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। 23 व 24 को मूसलाधार बारिश होगी।
बारिश के साथ तापमान बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य में 18, 19 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →