Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, पढ़ें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़ः पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही 18 से 22 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से सूखी हवाएं चलने के कारण वातावरण में नमी कम होने की संभावना है। इससे मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब के आसपास उत्तरी हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी मौसमी प्रणाली मौजूद है।
इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में 22 अक्टूबर तक कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →