निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर शुभम शर्मा पंजाब यूथ कांग्रेस की कमान संभालने को तैयार
Ravi Jakhu/ Babushahi News Network
चंडीगढ़, 22 जून 2026: पंजाब यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद शुभम शर्मा 'शुभी' का पंजाब यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में शुभम शर्मा ने 3,800 से अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर पार्टी के इस महत्वपूर्ण युवा संगठन की कमान संभालने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है।
इस चुनाव में अन्य उम्मीदवारों ने भी कड़ी चुनौती पेश की। शुभम शर्मा को कुल 1,60,154 वोट प्राप्त हुए, जबकि गगनदीप को 1,56,271 वोट मिले। गगनदीप को पराजित कर शुभम शर्मा 'शुभी' ने जीत हासिल की और पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अपना दावा मजबूत कर लिया।
इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुभम शर्मा 'शुभी' को पंजाब के युवाओं की पहली पसंद बनने पर बधाई दी तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →