गुंजीत रुचि बावा ने उपाध्यक्ष का पद संभाला
चंडीगढ़, 23 मई, 2025 - गुंजीत रुचि बावा, जिन्हें हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, हरिंदर सिंह बावा, अमनदीप सिंह मोही चेयरमैन मार्कफेड, शरणपाल सिंह मक्कड़ जिला सचिव आम आदमी पार्टी लुधियाना और राजविंदर सिंह गिल संयुक्त निदेशक उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती बावा ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि वह राज्य के बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी।
उल्लेखनीय है कि गुंजीत रुचि बावा लंबे समय से बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।
केके
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →