पायल को सामाजिक कार्यों के लिए मिला विशेष सम्मान
बाबूशाही ब्यूरो
मोहाली, 24 मई 2025:
मदरहूड हॉस्पिटल मोहाली ने मदर्स मंथ के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समाजसेविका पायल को उनके सामाजिक कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में पायल के जरूरतमंदों की मदद, महिला सशक्तिकरण, और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
पायल ने सम्मान मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी समाज की भलाई के लिए कार्य करती रहेंगी। मदरहूड हॉस्पिटल की ओर से कार्यक्रम के आयोजक ने पायल के योगदान को समाज के लिए एक मिसाल बताया और उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल के स्टाफ और समाजसेवियों की मौजूदगी रही।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →