HPRCA: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 9645 ने किया था आवेदन
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 25 जून 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 312 पदों (पोस्ट कोड-25026) का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी को अनुशंसा के लिए भेज दी है। आयोग को इन पदों के लिए 9645 आवेदन प्राप्त हुए थे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 7025 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा परिणाम के आधार पर 813 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 312 पदों के लिए अंतिम चयन सूची तैयार की है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो तथा एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो पद उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त रह गए हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →