Himachal News : पत्रकार अविनाश विद्रोही पर 6 दिन में मामला वापस न लिया तो होगा आंदोलन : सूरज भारद्वाज
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, प्रदेश भर में आंदोलन करेगी महासभा
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना, 24 मई 2025 : वरिष्ठ पत्रकार अविनाश विद्रोही के विरुद्ध पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को लेकर जिला ऊना के पत्रकारों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इसी कड़ी में कई संगठन पत्रकारों के समर्थन में आगे आए हैं।
अखिल भारत हिन्दू महासभा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने भी इसकी कड़ी निंदा की है और कहा है कि अगर 6 दिन के अंदर इस एफआईआर को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर इसका भयंकर परिणाम भुगतना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज और प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार संविधान में चौथा स्तंभ है। किसी भी ढांचे को खड़ा रखने में चारों की महता है और अगर एक हट जाए तो ढांचा नहीं बनता।
उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से पत्रकारिता की आजादी को बांधने का काम किया जा रहा है वो असहनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रदेश पुलिस के साथ साथ डीसी ऊना और एसपी ऊना को भी इस मामले पर विचार करने की बात कही।
इस मौके पर बचित्र सिंह, अभिषेक कुमार, रिंकू भारद्वाज, संजय कुमार, संजय शास्त्री, वेद प्रकाश सहित हिमाचल इकाई ने कहा कि अगर यह मामला वापस नहीं लिया तो आंदोलन प्रदेश व्यापी और राष्ट्र व्यापी भी हो सकता है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →