Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट, कई जगह बारिश के साथ गिरे ओले
चंडीगढ़, 12 मार्च, 2026ः पंजाब के मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट ली। अमृतसर में सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो सुबह करीब 9 बजे तक जारी रही। इस दौरान अमृतसर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 14 से 16 मार्च के बीच मौसम बदल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और 30 से 40 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 17 मार्च को मौसम के फिर से सूखे होने की उम्मीद है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →