Punjab Powercut Alert : इस जिले में 2 दिन बिजली रहेगी बंद
रूपनगर, 14 फरवरी 2026 : रूपनगर के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। पावरकॉम (PSPCL) विभाग ने जानकारी दी है कि 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के तहत आने वाले 11 केवी यूपीएस-2 फीडर की बिजली सप्लाई 14 और 15 फरवरी को बंद रखी जाएगी।
कटौती का समय और कारण
बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी लाइनों की जरूरी मरम्मत और रखरखाव के काम के चलते यह फैसला लिया गया है। इन दोनों दिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
इस मरम्मत कार्य के कारण रूपनगर के कई प्रमुख गांव और कॉलोनियां प्रभावित होंगी, जिनमें मुख्य रूप से:
-
गांव हवेली खुर्द, शामपुरा और बेला रोड।
-
मॉडल टाउन, टॉप एन्क्लेव, रेलों रोड और कृष्णा एन्क्लेव।
-
हेमकुंट एन्क्लेव, राजदीप कॉलोनी, सरपंच कॉलोनी और आजाद नगर।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम इस समय से पहले या बाद में निपटा लें।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →