Himachal's New Governor: कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त
बाबूशाही नेटवर्क
नई दिल्ली/शिमला, 06 मार्च 2026 :केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों और तबादलों की घोषणा की है। इसी क्रम में लद्दाख के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार कई अन्य राज्यों में भी राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के मौजूदा राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
इसी तरह नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
राज्यपालों के इस फेरबदल के तहत तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा दिल्ली के राज्यपाल वी.के. सक्सेना को लद्दाख का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →