Himachal News: Jobs in UAE : यूएई में नौकरी का मौका, ड्राइवर पदों के लिए 12 तक करें आवेदन; इतना मिलेगा वेतन; रहना फ्री
Babushahi Bureau
बिलासपुर, 11 मार्च 2026 : हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारी वाहन चालकों की भर्ती की जा रही है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए भारी वाहन चालक लाइसेंस अनिवार्य है। भर्ती में फ्रेश और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु 24 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 2400 एईडी यानी 60,010 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रहने की सुविधा कंपनी करवाएगी। बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को अधिकृत किया है। चयनित उम्मीदवारों से केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित 35,400 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसमें 30,000 रुपये सेवा शुल्क, 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में 5,400 रुपये और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क शामिल है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →