Punjab Weather Alert : 14 मार्च से बदलेगा मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
चंडीगढ़: मार्च के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी झेल रहे पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है। हालांकि आज मौसम शुष्क रहेगा और कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन 14 मार्च से एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
तापमान का हाल और बारिश की संभावना
पिछले 24 घंटों में पारे में 1.2 डिग्री की मामूली कमी आई है, फिर भी यह सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। भाखड़ा डैम क्षेत्र में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में रहेगा असर
14 मार्च को विशेष रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ेगा और अमृतसर, जालंधर, मोहाली, पटियाला सहित कई जिलों में बादल बरसेंगे। 17 मार्च से मौसम फिर साफ होने की संभावना है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
बढ़ते तापमान और फसलों की स्थिति को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुझाव दिया है कि वे गेहूं, सरसों और आलू की फसल में जरूरत के अनुसार सिंचाई (Irrigation) जरूर करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और गर्मी का फसलों पर बुरा असर न पड़े।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →