Punjab : भीषण सड़क हादसा: 130 की रफ्तार से आ रही कार ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत
जालंधर: महानगर के लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरु नानकपुरा निवासी अरुण के रूप में हुई है।
चश्मदीद का खौफनाक बयान
घटना के समय वहां से गुजर रहे कपिल नामक चश्मदीद ने बताया कि वह अपनी कार में जा रहा था, तभी उसने देखा कि एक वेन्यू कार लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आ रही थी। कार चालक ने सही दिशा में जा रहे बाइक सवार अरुण को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीद के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चालक को तुरंत आभास हो गया कि युवक की जान जा चुकी है, जिसके बाद वह डर के मारे मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कार चालक की तलाश के लिए हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →