जालंधर में फिल्मी एनकाउंटर: पुलिस की गाड़ी छीनकर भाग रहे दो तस्करों पर फायरिंग
जालंधर: महानगर के जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित पटवारी ढाबे के पास पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग सप्लाई देने आए दो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उस समय शामत आ गई, जब आरोपी पुलिस की ही गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया।
फायरिंग और गिरफ्तारी
घटना के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठाया था, लेकिन मौका पाकर तस्कर पुलिस की गाड़ी लेकर ही रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने बिना समय गंवाए उनका पीछा किया और उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली कार के टायर में लगी और दूसरी गाड़ी की बॉडी पर, जिससे गाड़ी रुक गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →