Himachal Big Breaking: आर्थिक संकट के बीच हिमाचल में सरकार ने लिया बड़ा फैसला; कैबिनेट रैंक खत्म, सैलरी पर भी लगी रोक
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 17 मार्च 2026 : आर्थिक दबावों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा और असरदार प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों में तैनात पदाधिकारियों को दी जा रही “कैबिनेट रैंक” की सुविधा तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के मुताबिक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन समेत सभी पदाधिकारियों की कैबिनेट रैंक समाप्त। वेतन/मानदेय का 20% हिस्सा 30 सितंबर 2026 तक स्थगित। सभी विभागों को आदेश तुरंत लागू करने के निर्देश
सरकार का तर्क है कि यह कदम प्रशासनिक सुधार और खर्चों पर नियंत्रण के लिए उठाया गया है। इस फैसले को सीधे तौर पर आर्थिक संकट से निपटने और सरकारी खर्च घटाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
।आने वाले समय में यह फैसला सरकार की कार्यशैली और राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर डालेगा, इस पर सबकी नजर रहेगी। (SBP)
देखें नोटिफिकेशन: https://drive.google.com/file/d/1yqhB30gV7qjithig4t7zeCAVs3DyN-9Y/view?usp=drivesdk
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →