कॉमेडियन प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा पर गैर-जमानती धाराओं में केस
गुरुग्राम, 17 जून, 2026ः गुरुग्राम में स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान '370 बिरयानी' नाम से वायरल कंटेंट को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डवलपर हिमांश जांगड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिलाओं पर की गई अभद्र और लैंगिक रूप से टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा डीजीपी को लिखी चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की हैं, उनमें कई गंभीर और गैर जमानती धाराएं लगाई हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों को नोटिस जारी करते हुए जांच में शामिल होने को कहा है। कई धाराएं गैर-जमानती होने के कारण दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए कभी भी हिरासत में ले सकती है। इससे बचने के लिए इन्हें अब कोर्ट से जमानत लेनी होगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →