जालंधर में आंधी से पेड़ गिरा, बाप-बेटी की मौत
चंडीगढ़, 28 जून, 2026ः पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना के जनकपुरी में बारिश हुई। जालंधर छावनी के गांव तोड़े सपराए में बाइक पर जा रहे पिता बेटी पर तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कश्मीर उर्फ बिल्ला (40) और उसकी बेटी सोनाली (12) के रूप में हुई है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 2:48 बजे तक मानसा और बठिंडा के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में मौसम साफ है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →