Himachal Govt on Winter Visit: शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बाबूशाही ब्यूरो, 17 जनवरी 2025
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास पर पहुंचे। साई ग्राउंड के हेलिपैड पर कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने धौलाधार फूड स्ट्रीट का शिलान्यास और महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुवीर बाली, योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधानसभा आशीष बुटेल, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, संजय चौहान, धर्मशाला से पूर्व उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीना शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →