Driving License Update:25 सितंबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है परेशानी
चंडीगढ़, 15 सितंबर, 2026ः ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा कोई जरूरी अपडेट या दस्तावेजी प्रक्रिया अभी बाकी है, तो उसे 25 सितंबर से पहले पूरा कर लेना जरूरी हो सकता है। तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर लाइसेंस को लेकर कार्रवाई की जा सकती है और कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या अमान्य भी हो सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?
ई-चालान की तुरंत जानकारी: यदि सड़क पर आपका कोई चालान कटता है, तो उसकी जानकारी तुरंत आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिलती है. लाइसेंस रिन्यू कराने, एड्रेस बदलने या डुप्लीकेट DL बनवाने जैसे कामों के लिए OTP आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही आता है।
कैसे चेक करें कि आपका नंबर लिंक है या नहीं?
अगर आपको नहीं पता कि आपके DL में कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है या नंबर लिंक है भी या नहीं, तो आप परिवहन सेवा (Sarathi Parivahan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से इसकी स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी हो सकता है अपडेट
- सबसे पहले सारथी परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।वेबसाइट पर अपना State चुनें।
- Others / Update Mobile Number विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना DL Number, जन्म तिथि और जारी होने की तारीख दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई DL की जानकारी चेक करें।
- अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करके Submit करें।
- नए नंबर पर आए OTP को दर्ज करके Verify करें।
- OTP वेरिफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर DL में अपडेट हो जाएगा।
- समय सीमा और लाइसेंस सस्पेंड होने संबंधी नियमों की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →