गैंगस्टर दीपक नांदल के शॉर्प शूटर का एनकाउंटर
गुरुग्रामः गुरुग्राम शहर में मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के शोरूम की बिल्डिंग पर 20 फरवरी को फायरिंग के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक शूटर को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। सोनीपत के जाजल गांव के रहने वाले शूटर निवेश उर्फ ढीला के पैर में गोली लगी है। एसटीएफ ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
निलेश की गिरफ्तारी से गैंग की कई योजनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। ठीक होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। मयंक चावला के शोरूम पर फायरिंग के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →