केंद्रीय टीम फसलों के नुकसान का आज लेगी जायजा
चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसका जायजा लेने के लिए आज केंद्र की टीम पंजाब का दौरा करेगी। टीमें में 9 मेंबर शामिल रहेंगे। जबकि केंद्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर पीके. सिंह के नेतृत्व में यह टीम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ प्रभावित जिलों में जाएगी ।
साथ ही गेहूं के सैंपल लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि पंजाब सरकार मांग कर चुकी है कि खरीद नियमों में छूट दी जाए। उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल से कम पर न बिके। इससे पहले केंद्र राजस्थान को दे चुका है
1.30 लाख एकड़ फसल बर्बाद हुई
राज्य में लगभग 1.30 लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, जबकि लाखों एकड़ में गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। मंडियों में आ रही गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित 12 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत तक दर्ज की जा रही है और प्रारंभिक जांच में 60 प्रतिशत तक लस्टर लॉस पाया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →