गुरुग्राम में भीषण गर्मी के चलते हीटवेव की एडवाइजरी
गुरुग्राम, 07 जून, 2026ः गुरुग्राम में भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी उत्तम सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हीट वेव से निपटने के लिए दवाओं और ओआरएस के पर्याप्त पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में घर से नहीं निकलने की अपील की है।
रविवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिसके कारण दिनभर गर्म हवा चलती रही। हालांकि कई बार बादलों में सूरज छिप गया, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पुल में भी लोगों की भीड़ बढ़ रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →