जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस गठबंधन तो हरियाणा में खिला 'कमल'
चंडीगढ़,8 अक्टूबर, 2024:
हरियाणा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से BJP ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं।
पिछले चुनाव की तुलना में इस बार BJP को 8 सीटों का फायदा हुआ है तो कांग्रेस को भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा साँझा की गई जानकारी के मुताबिक BJP को 48 , कांग्रेस को 37, IND को 3 व् INDL, को 2 सीटें हासिल हुई है।
उधर, जम्मू की बात करें तो चुनाव आयोग की तरफ से साँझा जानकारी के अनुसार JKN को 42, BJP को 29, IND को 7, INC को 6 और JKPDP को 3 सीटें मिलीं है।


(के.के.)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →