धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म
मुंबईः रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) 1,067 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 एडी (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठवें दिन (गुरुवार) फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
आठवें दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 46 करोड़ रुपए कमाए। तेलुगु में 2.50 करोड़, तमिल में 90 लाख, कन्नड़ में 20 लाख और मलयालम में 10 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →