पंजाब के कई हिस्सों में आज पावर कट, देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट
पंजाब, 10 march 2026 : राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव व जरूरी मरम्मत के चलते आज, 10 मार्च को कई इलाकों में पावर कट रहेगा। पावरकॉम (PSPCL) के अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली बंद रखने का फैसला लिया है।
लुधियाना (सुबह 10 से शाम 5 बजे)
सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अमलतास ग्रिड और छावनी मोहल्ला बिजलीघर में मरम्मत कार्य के कारण भट्टियां फीडर, जैन फीडर, गिरनार हौजरी, बी.के. फीडर, गुरु हरराय फीडर, ऑक्टेव और कुतबेवाल फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। एस.डी.ओ. शिव कुमार के अनुसार, इन फीडरों से जुड़े इलाकों में शाम 5 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
नूरपुरबेदी (सुबह 10 से शाम 4 बजे)
66 के.ਵੀ. सब-स्टेशन बजरूढ़ के तहत आने वाले अबियाना फीडर की लाइनों की मरम्मत की जाएगी। अतिरिक्त सहायक अभियंता कुलविंदर सिंह ने बताया कि इस दौरान अबियाना, नंगल, हरिपुर फूलड़े, टिब्बा टप्परियां, खड्ड राजगिरी और खड्ड बठलौर जैसे गांवों की घरेलू सप्लाई बंद रहेगी।
नंगल (सुबह 10 से शाम 4:30 बजे)
नंगल उप-मंडल के तहत आने वाले 11 के.ਵੀ. गोहलणी फीडर की जनरल मेंटेनेंस के कारण छोटेवाल, सैहजोवाल, हाजीपुर, भट्टों, गोहलणी, बेलाध्यानी, संगतपुर, सुखसाल और सूरेवाल आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →