पंजाब-चंडीगढ़ में लू का अलर्टः 2 दिन रहेगी हीटवेव
चंडीगढ़, 08 जून, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज हीटवेव का अलर्ट है। 11 जून तक लू चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिन बाद यह स्थिति दोबारा बनी है। पंजाब में टेंपरेचर 2.1 डिग्री बढ़कर नॉर्मल के करीब पहुंच चुका है। 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा। चंडीगढ़ का टेंपरेचर भी 39.9 डिग्री तक पहुंच चुका है।
गर्मी से बिगड़ते हालात देख मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर में 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें ताकि लू की चपेट में न आएं। गर्मी से पंजाब में बिजली की डिमांड सोमवार सुबह 7 बजे 11 हजार मेगावाट पार कर गई। पंजाब के पास 4 हजार मेगावाट बिजली बन रही है, बाकी 8,700 मेगावाट केंद्रीय पूल से ली जा रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →