भिवानी-मर्चेंट नेवी जवान की साउथ अफ्रीका में मौत
भिवानीः हरियाणा के भिवानी के रहने वाले मर्चेंट नेवी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दक्षिण अफ्रीका में 'एबल सीमैन' के पद पर तैनात था। करीब 50 दिन बाद जब उसका शव भारत आया, तो परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का दोबारा दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी है।
मृतक के चाचा ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को शिपिंग कंपनी की ओर से परिवार को भतीजे की मौत की जानकारी दी गई और दावा किया गया कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि, जब उन्होंने भतीजे के साथ काम करने वाले चरखी दादरी निवासी कैप्टन साथी से बात की, तो उसने इसे हत्या बताया।
इसके बाद परिवार ने सवाल उठाते हुए शिपिंग कंपनी से घटना के वक्त की तस्वीरें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन कोई डिटेल नहीं दिया गया।
चाचा अनिल ने कहा कि हमें लग रहा है कुछ गड़बड़ है। इसके निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रोहित घर का छोटा बेटा था, बड़ा भाई (राहुल) शादीशुदा है। परिवार ने सरकार से विदेश मंत्रालय के जरिए पूरी घटना की जांच कराने और कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →