मोहाली और जालंधर समेत कई शहरों में बारिश
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मोहाली और जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। जबकि चंडीगढ़ में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। आंधी की वजह से राज्य के कई जिलों में बिजली भी प्रभावित हुई है।
वहीं, मौसम विभाग ने आज 7 अप्रैल और कल गरज-चमक के साथ आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना पहले ही जताई थी। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →