हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को मिला नया प्रधान
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (HSGMC) को नया प्रधान मिल गया है। जनवरी 2025 में हुए चुनावों के बाद आज हुई एक अहम बैठक में जगदीश सिंह झिंडा को प्रधान के रूप में चुना गया।
बैठक में जथेदार बलजीत सिंह दादूवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। नए प्रधान के रूप में झिंडा की नियुक्ति से सिख संगत में एक नई उम्मीद जागी है। अब कमेटी को एक नए दिशा-निर्देशों के साथ काम करने का मौका मिलेगा और उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने नेतृत्व में सिख समुदाय की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
झिंडा की नियुक्ति के बाद कमेटी में सकारात्मक बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे सिख संगत को लाभ होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →