CGC लांडरां ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया
चंडीगढ़-
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने डिवीज़नल फारेस्ट ऑफिस, एस.ए.एस. नगर के सहयोग से एनवायरनमेंट कंज़र्वेशन और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं गतिविधियों का आयोजन कर वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया। प्रोगराम की शुरुआत सिसवां नेचर रिजर्व के भ्रमण से हुई, जहाँ सीजीसी लांडरां के 50 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने, फैकल्टी मेंबर्स तथा डीवीज़नल फारेस्ट रिज़र्व के अधिकारियों के साथ, एक नेचर वॉक में भाग लिया। इस पहल ने स्टूडेंट्स को क्षेत्र की समृद्ध फ़्लोरा, फौना और जैव विविधता को निकट से देखने और समझने का अवसर प्रदान किया, जिसका उद्देश्य उनमें प्रकृति के प्रति गहरा जुड़ाव विकसित करना था। नेचर वॉक के बाद, स्टूडेंट्स को एनवायरनमेंट के संरक्षण और संवर्धन की तत्काल आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें प्रकृति में अधिक समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे आंतरिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और समग्र कल्याण पर पड़ने वाले इसके सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में स्लोगन राइटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मोहित और कनिका ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में नंदिनी और हेमन ने पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस ख़ास अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एंड अलुमनी अफेयर्स डिपार्टमेंट, सीजीसी लांडरां, श्री अमनीत सिंह, आईएफएस (डीएफओ, एस.ए.एस. नगर); डॉ. आकाशदीप सिंह अदीवाल, डिप्टी रेंज अफसर; श्री धर्मपाल सिंह, ब्लॉक अफसर; श्री हरकमल प्रीत सिंह, फॉरेस्ट गार्ड; श्री हरीश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड; श्रीमती मनप्रीत कौर, फॉरेस्ट गार्ड तथा श्री अर्शदीप सिंह, फॉरेस्ट गार्ड, शामिल थे। इस पहल ने स्टूडेंट्स में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →