पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का 'मार्च अटैक': फरीदकोट में पारा 33.5 डिग्री पहुंचा
चंडीगढ़, 9 march 2026 : उत्तर भारत में इस बार मार्च की शुरुआत से ही जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। पंजाब और चंडीगढ़ में सूरज के कड़े तेवर बरकरार हैं और आने वाले 14 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे अब रातें भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक गर्म हो गई हैं।
धुंध और गर्मी का अजीब संगम
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ गर्मी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर रविवार को अमृतसर जैसे इलाकों में अचानक गहरा कोहरा (कोहका) छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य (Zero Visibility) तक पहुंच गई। हालांकि, राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब इस क्षेत्र से आगे निकल चुका है, इसलिए फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें हल्की गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल पंजाब के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →