Crime News : मां-बेटे की गला घोंटकर हत्या, टब में मिला बेटे का शव
लखनऊ (मोहनलालगंज): राजधानी के सिसेंडी गांव में सोमवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के भीतर 45 वर्षीय रेशमा और उनके दृष्टिहीन बेटे शादाब की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को रेशमा का शव कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिला, जबकि बेटे का शव पानी के टब में औंधे मुंह पड़ा था।
फोन पर सुनाई दी थी आखिरी चीख
मृतक शादाब के बहनोई ने बताया कि घटना के समय उनकी शादाब से फोन पर बात हो रही थी। शादाब ने घबराकर बताया कि कोई दरवाजे पर लात मार रहा है, जिसके बाद फोन कट गया। शक होने पर जब पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो वहां दोनों की लाशें पड़ी थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है।
जमीन विवाद और पुलिस पर सवाल
ग्रामीणों के अनुसार, रेशमा का मिनी सचिवालय के पास मौजूद अपनी जमीन को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है, फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं और लूट व रंजिश समेत सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →