Himachal Breaking : केंद्र से हिमाचल के लिए 3920 करोड़ रुपए स्वीकृत, प्राइड ऑफ हिल्स योजना को मंजूरी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 30 मार्च 2026 : केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत 3920 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की गई है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिसके बाद केंद्र की ओर से प्रदेश को यह तोहफा मिला है। इस वित्तीय सहायता के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि स्पेशल एसिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट (SASCI) के तहत जारी की गई यह राशि हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे प्रदेश में पूंजीगत व्यय बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार से आग्रह है कि केंद्र द्वारा दी गई सहायता का उपयोग उन्ही कार्यों के लिए किया जाए, जिसके लिए वह दी जा रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →