31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच:ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
चंडीगढ़ः न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह (New PCA) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 31 मार्च 2026 को होने वाले IPL मुकाबले के लिए प्रशासन ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।इसमें कई रास्तों को बंद रखा जा रहा है।
मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के कुछ बदलाव इस प्रकार हैं-
1. दक्षिण मार्ग (Dakshin Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुँचने के दो विकल्प होंगे-
पहला रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं (Left) मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग (Omaxe Ship Building) के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें।
दूसरा (वैकल्पिक) रूट: बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप (Eco City-1) के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें।
2. एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए
बद्दी/कुराली रोड से: PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने (Right) मुड़ें।
कुराली साइड से: कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने (Right) मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे।
3. PGI/मध्य मार्ग (Madhya Marg) से आने वाले दर्शकों के लिए पहला रूट: बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं।
दूसरा (वैकल्पिक) रूट: मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →