बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की, फैन्स और इन हस्तियों ने दी बधाई
मुंबईः बिग बॉस 18 और द 50 फेम रजत दलाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को चौंका दिया।रजत ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेरे लिए हैं, हालांकि उन्होंने फिलहाल अपनी पत्नी की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी है।
रजत की शादी की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। रियलिटी शो 'द 50' में उनके को-कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली ने लिखा, "रजत तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, गॉड ब्लेस यू।" वहीं मिस्टर फैजू (फैसल शेख) और उर्वशी ढोलकिया ने भी कपल को मुबारकबाद दी। बिग बॉस फेम कशिश कपूर ने हैरानी जताते हुए कमेंट किया, “क्या? तुम्हारी शादी हो गई! ओएमजी बधाई हो।”
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →