अभिजीत दीपके का आरोप- भाजपा के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे:पुलिस के खिलाफ नारे लगे
नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह से ही हजारों लोग वहां जमा हैं। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।
दरअसल गुरुवार रात को जंतर-मंतर से एक किमी दूर पुलिस और प्रदर्शनकारी में झड़प हुई थी। पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज किया गया था। इसमें 2 ACP समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एक जनहित याचिका में अपील की गई थी कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली को बंधक बना दिया है। कई सड़कें बंद हैं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →