एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने
लंदन, 22 जुलाई (2026): ब्रिटेन में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के 10 डाउनिंग स्ट्रीट से इस्तीफा देने के बाद, बर्नहैम ने नई सरकार बनाने के लिए बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। इसके साथ ही, वह पिछले 10 सालों में UK के 7वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
पदभार संभालने के बाद, बर्नहैम ने अपने नए कैबिनेट की घोषणा की, जिसमें दो भारतीय मूल के नेताओं को अहम पद दिए गए हैं। कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री और लिसा नंदी को कल्चर मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, जॉन हीली को फाइनेंस मंत्री, एड मिलिबैंड को विदेश सचिव, शबाना महमूद को गृह सचिव और यवेट कूपर को स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
नई सरकार ने अपना पहला बड़ा फ़ैसला लिया है, सितंबर 2025 में शुरू की गई विवादित डिजिटल ID स्कीम को खत्म कर दिया है, जिसका सिविल राइट्स ग्रुप्स प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के आधार पर विरोध कर रहे थे। नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के सामने धीमी आर्थिक ग्रोथ, महंगाई, डिफ़ेंस बजट और गैर-कानूनी इमिग्रेशन जैसी बड़ी चुनौतियाँ हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →