अलगाववादी और देश को टुकड़े-टुकड़े करने वाली सोच कभी सहन नहीं किए जा सकते : भनोट
हिमाचल की बसों पर पथराव, अनर्गल लिखना जारी रहा तो दो-टूक जवाब देंगे हिमाचलवासी
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना, 23 मार्च 2025: ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राजीव भनोट ने कहा कि पंजाब व हिमाचल प्रदेश के विवाद के बीच पंजाब में कुछ लोगों द्वारा लगातार हिमाचल की बसों को निशाना बनाए जाने और हिमाचल में बाइक्स, गाड़ियों पर हुड़दंग मचाने, गोलियां चलने, मारपीट करने घटनाओं से लगातार विवाद उत्पन्न हो रहा है।
इसी बीच खालिस्तान के नारे लगाने, लिखने, झंडा लेकर चलने से यह विवाद और बढ़ा है। हिमाचल परिवहन निगम की बसों पर पथराव करने उन पर स्टीकर लगाने उन पर खालीस्तान लिखने जैसी घटनाएं की हुई हैं, जिससे यह टकराव बढ़ता हुआ दिख रहा है। राजीव भनोट ने कहा कि जिस प्रकार से कुछ लोग खालिस्तान के नाम पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बन रहे हैं, अलगाववादी सोच को आदर्श बना रहे हैं यह सहन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल का बड़ा भाई है, पंजाब ने वीरता दिखाई, शहादतें दीं हैं। पंजाब भारत का दिल है तो वहीं हिमाचल देवभूमि और वीर भूमि है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब, 10 गुरुओं, निशान साहिब का सम्मान है, कोई अपमान कर नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारा आपसी भाईचारा है, इसे कोई खराब नहीं कर सकता। चंद लोग गलत सोच के चलते राष्ट्र की संपत्ति का नुकसान कर रहे हैं और विभाजित होने वाली सोच के पहरेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर यह कौन लोग हैं जो गुरु ग्रंथ साहिब, 10 गुरुओं को पीछे छोड़कर खालिस्तानी सोच रख रहे हैं।
जो भी हिमाचल प्रदेश में शांति को भंग करना चाहेगा, मारपीट करना चाहेगा, गोलियां चलाना चाहेगा, उसको सहन नहीं किया जाएगा और उसका किसी को समर्थन भी नहीं करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बाइक्स पर स्टंट किए जाते हैं ,
बताएं कोई उसका कौन समर्थक है, अगर किसी की जान चली जाएगी तो कौन जिम्मेदार है? दुर्घटनाएं हो रही हैं, मौत का सफर किया जा रहा है।(SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →