Himachal: Cyber Crime : गूगल-पे के जरिए 98 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी; ढालपुर में युवक के साथ धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू : 01 नवंबर 2026 : जिला कुल्लू में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ढालपुर निवासी एक व्यक्ति के बेटे के साथ गूगल-पे के माध्यम से 98 हजार रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढालपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे के साथ गूगल-पे के माध्यम से ऑनलाइन पैसों की धोखाधड़ी हुई है।
इस दौरान कुल 98 हजार रुपए की राशि ठगी गई।
ऑनलाइन ठगी के कारण परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को लेन-देन से संबंधित विवरण और उपलब्ध साक्ष्य भी सौंपे हैं, ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संबंधित लेन-ञदेन और इसमें संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने की है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →