एक्टिव हुआ मानसून, मुंबई में हई झमाझम बारिश
मुंबई, 21 जून, 2026ः मुंबई को जिस बारिश का कई हफ्तों से इंतजार था, वह आखिरकार रविवार सुबह पहुंच गई। शहर के कई इलाकों में सीजन की पहली अच्छी बारिश हुई। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
इस महीने की शुरुआत में मानसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन 8 जून से सोलापुर के पास रुका था। IMD ने कहा है कि 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र और इससे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
मुंबई में हो रही बारिश की एक बड़ी वजह पश्चिमी घाट में बनने वाले बादल हैं। अरब सागर से आने वाली नम हवाएं जब पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से टकराती हैं, तो ऊपर उठकर ठंडी हो जाती हैं और घने बादलों में बदल जाती हैं। बाद में ऊपरी हवाएं इन बादलों को मुंबई ले आती हैं।
देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी प्री-मानसून एक्टिव है। इसके बावजूद 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में भी तापमान 40°C दर्ज किया गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →