पहले बनाई Nu*D* Video, फिर वायरल करने की धमकी देकर हड़पे एक लाख रुपए
फरीदाबाद , 20 जून, 2026ः फरीदाबाद के सेक्टर-30/33 स्थित आईपी कॉलोनी निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक महिला से बातचीत के बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
साइबर थाना पुलिस को पीड़ित रुशिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात महिला से बातचीत हुई थी। अगले दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें महिला के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई और वायरल करने की धमकी देने लगे। आरोपी ने पीड़ित से एक लाख रुपए भी ट्रांसफर करवाए। जिसके बाद तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →