विदेश मंत्रालय ने भारत के राजदूत को तलब किए जाने संबंधी सोशल मीडिया दावे को निराधार बताया
नई दिल्ली, 20 जून, 2026ः विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि कुछ मीम्स को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए चीन ने भारत के राजदूत को तलब किया था। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह झूठा और निराधार है। तथ्य जांच इकाई ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →