गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़, 24 घंटे में 14 मौतें
नई दिल्लीः गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में आज सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 7.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए शनिवार को राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
26 जुलाई:
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, सेंट्रल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, अमस, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश का यलो अलर्ट है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार झारखंड और ओडिशा के कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।
27 जुलाई:
हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात रीजन, ओडिशा के ओरेंज अलर्ट है।
ईस्ट मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
वेस्ट मध्यप्रदेश, वेस्ट राजस्थान, वेस्ट उत्तरप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तेलंगाना, के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →