चंडीगढ़ पुलिस में सात निलंबित कर्मियों की बहाली, फिलहाल नहीं दी जाएगी संवेदनशील पोस्टिंग
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 21 मई 2025:
चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिशों पर सात पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, इनके खिलाफ लंबित आपराधिक और विभागीय जांच प्रक्रियाओं के परिणामों से यह बहाली प्रभावित नहीं होगी।
बहाल किए गए पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:
इंस्पेक्टर राम रत्तन (No. 484/CHG)
एएसआई वरिंदर कुमार राणा (No. 1851/CHG)
एएसआई/एलआर बलकार सिंह (No. 3051/CP)
हेड कांस्टेबल प्रदीप (No. 538/CP)
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र (No. 855/CP)
कांस्टेबल रविंदर सिंह (No. 5238/CP)
कांस्टेबल पवन सरोहा (No. 1576/CP)
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जब तक इन सभी के खिलाफ लंबित आपराधिक अथवा विभागीय कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक इन्हें किसी भी संवेदनशील पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
यह आदेश राज कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →