केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज (24 जून), कैबिनेट फेरबदल की हो रही चर्चा
नई दिल्ली, 24 जून, 2026ः मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज मीटिंग होनी है। यह मीटिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि एक दिन पहले दो हलचल देखने को मिली थीं। दरअसल मंगलवार सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था और भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।इस बीच शाम को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के बाद पीएम ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
ऐसे में चर्चा है कि केंद्र सरकार जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल कर सकती है। इस बार AAP, TMC और उद्धव गुट से आए सांसदों को मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि अगले साल पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →