चंडीगढ़ में बसों में शुरू होगी UPI पेमेंट
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए नकद पैसे या खुले पैसों की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल से QR कोड स्कैन कर UPI के जरिए टिकट का भुगतान कर सकेंगे।
यह सुविधा ट्राइसिटी रूटों पर चलने वाली CTU की सभी 438 बसों में लागू करने की तैयारी है। फिलहाल कुछ चुनिंदा रूटों पर इसका ट्रायल किया जा रहा है। तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद यह सुविधा सभी बसों में शुरू कर दी जाएगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →