चंडीगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री महंगी:प्रशासन ने कलेक्टर रेट 10 से 22% तक बढ़ाए
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से जमीनों की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए नए कलेक्टर रेट जारी कर दिए हैं। इनमें रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल से लेकर एग्रीकल्चर लैंड के कलेक्टर रेट में 10 से 22% तक बढ़ोतरी कर दी गई है। इनमें हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकान भी शामिल हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →